गांधी जयंती पर स्कूल में धर्मसभा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय अवकाश के दिन बच्चों को स्कूल में बुलायाअंबिकापुर के कार्मेल स्कूल को गांधी जयंती के दिन खोलकर धर्मसभा का आयोजन किए जाने को लेकर सरगुजा कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रबंधन से आज ही जवाब मांगा गया है। विवादों से घिरे रहने वाले कार्मेल स्कूल की जांच के दौरान स्कूल म.जानकारी के मुताबिक, गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश के बावजूद कार्मेल स्कूल में करीब 200 से अधिक बच्चों को ड्रेस में बुलाया गया था एवं उन्हें धर्म की शिक्षा देने के लिए ईसाई धर्मगुरू भी बुलाए गए थे।

इसकी शिकायत पर कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर DEO अशोक सिन्हा, SDM फागेश सिन्हा सहित अधिकारी पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल को बंद कराकर छात्रों को वापस भेजा गया।अधिकारियों के दल ने बंद कराया था स्कूलDEO को भी किया गुमराह कार्मेल स्कूल में राष्ट्रीय अवकाश के दिन छात्रों को बुलाकर धर्म विशेष की सभा के आयोजन को लेकर DEO अशोक सिन्हा ने स्कूल की प्रिसंपल को फोन किया तो उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को नहीं बुलाया गया है।

जब DEO की टीम स्कूल पहंुची तो वहां करीब 200 बच्चे ड्रेस में उपस्थित मिले। इनमें हिंदू धर्म के बच्चे भी शामिल थे।स्कूल प्रबंधन ने ईसाई धर्म गुरू को पूछताछ के पूर्व ही एक वाहन में बैठाकर भेज दिया। DEO एवं SDM की टीम ने कलेक्टर को अपनी जांच रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने स्कूल को नोटिस जारी किया है।DEO बोले-जवाब मिलने के बाद होगी कार्रवाईइन बिंदुओं पर मांगा जवाब नोटिस में कलेक्टर विलास भोस्कर ने कार्मेल स्कूल से पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय अवकाश के दिन स्कूल में छात्रों की उपस्थिति को लेकर कार्मेल की प्राचार्य ने डीईओ को गुमराह क्यों किया? प्रिंसपल ने छात्रों की स्कूल में उपस्थिति नहीं होना बताया था, जबकि जांच में स्कूल में 200 से अधिक बच्चे उपस्थित मिले।राष्ट्रीय अवकाश के दिन बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए क्या किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति ली थी।200 की संख्या में धर्म विशेष के बच्चों के साथ हिंदू बच्चों को स्कूल बुलाने की मंशा क्या थी।किसी भी विद्यालय में धार्मिक शिक्षा नहीं दी जा सकती है।

ऐसे में विद्यालय परिसर में धर्मगुरू की उपस्थिति क्यों रही?क्या विद्यालय प्रबंधन द्वारा किसी धर्म विशेष के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया, या प्रेरित करने की मंशा थी।नोटिस में कलेक्टर ने कहा है कि लगातार स्कूल के विवादित कार्यप्रणाली के कारण क्यों न विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाए।बसंत पंचमी को भी विवाद, छात्रा ने लगाई थी फांसी कार्मेल स्कूल में बसंत पंचमी का कार्यक्रम आयोजित नहीं करने को भी लेकर भी विवाद हुआ था।

इसमें प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। 8 माह पूर्व स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल की सिस्टर मर्शी पर प्रताड़ना का आरोप लगा फांसी लगा ली थी। जांच में पता चला कि सिस्टर मर्शी ने छात्रा का आई-कार्ड छीन लिया था। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। लगातार विवादों के बाद भी कार्मेल स्कूल की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है।DEO बोले-कार्रवाई जरूर होगी DEO अशोक सिन्हा ने कहा कि स्कूल में चार हजार बच्चे पढ़ रहे हैं।

इन बच्चों के भविष्य का सवाल है, इसलिए स्कूल पर सीधे कार्रवाई नहीं की जा रही है। नोटिस का जवाब मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई जरूर होगी।

Share This Article