अमेरिका रिटर्न दूल्हा निकला फर्जी!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैलगाड़ी में धूमधाम से लाया था बारात दुल्हन के परिवार ने कराई एफआईआर दर्ज!

15-दिसंबर,2020
राजनांदगांव-{सवितर्क न्यूज़}
पूरे जिले में आज के इस आधुनिक युग मे बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचना कुतूहल का विषय रहा, सभी ने इस शादी की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। मीडिया का भी पूरा कवरेज शादी को मिला, लेकिन महज 3 दिनों बाद ही शादी टूट गई, जब दुल्हन के घर वालो को पता चला कि अमेरिका रिटर्न दूल्हा शैलेंद्र साहू पहले ही 2 बच्चों का पिता है, पूरा मामला थाने पहुंचा जिसमे दुल्हन की तरफ से दूल्हा शैलेन्द्र साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।दूल्हा शैलेन्द्र साहूअमेरिका में पहले शादी कर चुका है,दो बच्चे है। राजनांदगांव जिले के जंगलपुर गाँव मे महज 5 किलोमीटर दूर अर्जुनी गांव से अमेरिका में कार्यरत युवक छत्तीसगढ़ी परम्परानुसार 11 बैलगाड़ियों में बारात लेकर पहुंचा था, क्षेत्र के अलावा पूरे जिले में इस ऐतिहासिक शादी के चर्चे होने लगे।
लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी उतर नही पाई और शादी तोड़ने दुल्हन के परिजन दूल्हे के घर पहुंच गए। दरअसल दुल्हन के घर वालो को पता चल गया कि दूल्हे ने अमेरिका में भी ग्रीन कार्ड के चक्कर मे वहीं की एक युवती से शादी रचाया था, जिससे 2 बच्चे है। 4 साल बाद दूल्हा अमेरिका से अपने घर पहुंचा और समाज की ही युक्ति से बिना अपने पहली शादी की बात बताई धोखे से शादी रचा लिया।हाल ही में दुल्हन का भाई जो पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ में तैनात था,नक्सली विस्फोट में शहीद हुआ था, शहीद की इच्छा थी कि उसकी बारात बैलगाड़ी में निकले लेकिन ऐसा हो नही पाया था,अपने भाई की इच्छा को पूरी करने दुल्हन ने दूल्हे से शर्त रखी थी कि उसे ब्याहने बैलगाड़ी में बारात लाये। और ऐसा हुआ भी, दूल्हा 11 बैलगाड़ियों में बारातियों को लेकर दुल्हन ब्याहाने पहुंचा था।
लड़की अब ये सब जानने के बाद दूल्हे के साथ नही रहना चाह रही है, देर रात दुल्हन अपने पिता और रिस्तेदारो के साथ थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।मौके पर दूल्हे के घर मे लड़के के दस्तावेज खंगाले गए पासपोर्ट में लड़के ने अपनी अमरीकन पत्नी का नाम लिखवाया है।

Share This Article