नहर में बहती मिली महिला की लाश, गांव में मच गई हड़कंप

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोरबा । जिले के एक बारीडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गई जब गांव के पास नहर में एक अज्ञात महिला की बहती हुई लाश दिखी. ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की लाश नहर के पास एक खंभे में फंसी हुई है। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई है। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

नहर में मिली महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने नहर में पानी के तेज बहाव को देखते हुए गोताखोरों को बुलाया है, ताकि लाश को सुरक्षित रूप से निकाला जा सके. वहीं महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय निवासियों से संपर्क कर रही है।

Share This Article