CG Jagdalpur Accident: जगदलपुर में CRPF जवानों से भरा आइसर पलटा, घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्‍तीसगढ़ जगदलपुर में CRPF जवानों से भरा आइसर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कई जवान घायल हो गए हैं। जिन्‍हें पास के अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद बस्‍तर पुलिस की एक टुकड़ी घटना स्‍थल पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवानों से भरा आइसर जगदलपुर से बारसूर जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाते समय बास्‍तानार घाट पर आइसर अनियंत्रित हो गया। वाहन हाईवे किनारे पलट गया। इस हादसे में कुछ जवानों को चोटें आई है। जिन्‍हें किलेपाल सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।


सूचना के बाद एक टुकड़ी घटना स्‍थल के लिए रवाना

इस हादसे की पुष्टि दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने की है। जानकारी मिली है कि बास्‍तानार घाट पर सीआरपीएफ जवान से भरा वाहन पलट गया। इस हादसे में कुछ जवान घायल हुए हैं।

जिनका इलाज पास के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में कराया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बस्‍तर पुलिस की एक टुकड़ी को घटना स्‍थल के लिए रवाना किया गया। टुकड़ी घटना स्‍थल का जायजा ले रही है। साथ ही घायलों की स्थिति का भी जायजा लिया।

 

Share This Article