शिक्षा के मंदिर में ही छात्राओं ने कर दी बीयर पार्टी, 12वीं की छात्राओं ने बर्थडे पर स्कूल में ही की बीयर पार्टी, जांच टीम के सामने छात्र, सिगरेट के छल्ले उड़ाते….

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में शासकीय स्कूल में बीयर पार्टी और नशाखोरी करने का मामला सामने आया है। बर्थ डे पार्टी मनाने के नाम पर स्कूली छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी की है। स्कूल के क्लास रूम में बीयर पार्टी मनाते छात्राओं का फोटो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है। हालांकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है।
मामला मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है। जहां शिक्षा का मंदिर दागदार हुआ है। पढ़ाई के इस मंदिर में जमकर जाम छलकाया गया है। स्कूल के छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी और नशाखोरी की है। छात्राओं के बीयर पार्टी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, बीते दिनों 12 वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बीयर पार्टी करने का प्लान बनाया। क्लास रूम में ही बीयर और चखना के साथ टेबल सजाया गया। जिसके बाद छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी और नशाखोरी की। इस दौरान छात्राओं ने बकायदा बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article