Breaking news : मैडम शूट करती है नग्न वीडियो, पचपेड़ी कन्या छात्रावास की लड़कियों ने लगाए गंभीर आरोप

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर । पचपेड़ी के 100 सीटर कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया है। इसके चलते बिलासपुर मस्तूरी बलौदाबाजार मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है
छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उनकी प्रमुख मांगों में बेहतर खेल सामग्री, पोषणयुक्त भोजन, कम्प्यूटर और लाइब्रेरी की सुविधा शामिल हैं।
छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें एक्सपायरी भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है,।

जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, छात्राओं ने बताया कि आरएसएम कंपनी के सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग कराया जा रहा है,

जो गुणवत्ता में खराब है। छात्राओं की मांग है कि उन्हें अच्छी कंपनियों का सामान मिले और मेन्यू के अनुसार भोजन प्रदान किया जाए।

Share This Article