सुकमा में द्वितीय वाहिनी के मुख्यालय में श्री गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना किया गया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में आज रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल के दिशा निर्देशानुसार द्वितीय वाहिनी के वाहिन मुख्यालय व सभी क्रमशः मुर्कराजकोण्डा व दुलेर में भगवान श्री गणेश की  मूर्ती स्थापित की गई। विदित है कि गणेश उत्सव पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश जी समृद्धि, सौभग्य और बुद्धि के प्रतिक है और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से सभी बाधाये दूर हो जाती है।

इस अवसर पर द्वितीय वाहिनी केरिपुबल के द्वारा मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानें के द्वारा पूरे हर्षो उल्लास के साथ भगवान श्री गणेश जी का आह्वान व भोग तैयार किया गया। इसके साथ ही वाहिनी मुख्यालय परिसर शबरीनगर सुकमा में भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद का वितरण मंदिर परिसर में उपस्थित कैम्प के आस-पास के गॉवों के लगभग 132 युवाओं, युवतियों, पुरूषों, बुजूर्गो, महिलाओं व बच्चों आदि भक्तगणों को कराया गया।

इस मौके पर द्वितीय वाहिनी केरिपुबल के श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अनामी शरण, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह सहा. कमाण्डेन्ट, के.रि.पु.बल एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

अंत में श्री रति कान्त बेहेरा, कमाण्डेन्ट, 02 बटालियन, के.रि.पु.बल ने वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों, सभी समवाय अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व जवानों को भगवान श्री गणेश की मूर्ती स्थापना को सफल बनाने के लिए अभिवादन किया तथा उनके और उनके बच्चों के उज्चवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी, साथ ही कमाण्डेन्ट महोदय ने इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में पधारने वाले सुकमा जिले के सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए यह भी कहा की आप सभी के आगमन और बल के सदस्यों के साथ प्रसाद ग्रहण करने से हम सभी कृत्ज्ञ हुए।

Share This Article