बन्दूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, जांच में जुटी पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सिमगा । बलौदाबाजार जिले से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार 4 बदमाश फायरिंग कर ज्वेलर्स संचालक का रास्ता रोककर 4 लाख के सोने- चांदी के जेवर ले उड़े। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ज्वेलर्स संचालक नांदघाट से अपनी दुकान बंद कर वापस रात 8 बजे भाटापारा जा रहा था। तभी देवरीडीह तिराहा के पास 4 बदमाशों ने हवा में फायरिंग करते हुए उनकी बाइक को रोक लिए और थैले में रखे लगभग 4 लाख के सोने- चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article