CG ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 3 करोड़ देगी सरकार, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को 1 करोड़ मिलेगा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर 29 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ओलंपिक में पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है। ओलंपिक में अगर छत्तीसगढ़ का कोई खिलाड़ी अगर स्वर्ण पदक लाता है, तो खिलाड़ी को 3 करोड़ सरकार देगी, वहीं रजत पदक वाले खिलाड़ी को 2 करोड़ और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ सरकार देगी।

आज राज्य खेल अलंकरण के लिए पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गयी। वहीं पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए वितरित किये गये। कुल मिलाकर आज खेल दिवस पर खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए वितरित किये। आज वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हो रहा है अलंकरण समारोह में केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू अनुज शर्मा इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article