दुर्घटना में कमी लाने दोपहिया वाहन चालकों पर सख्ती, सात माह में 900 से अधिक पर कार्रवाई

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में बीते सात माह में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 150 का आंकड़ा पार कर चुकी है। बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रात आठ से सुबह आठ बजे तक शहर के बाहर जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में सिर पर लगी गंभीर चोट मौत की बड़ी वजह बनती है। सड़कों पर होने वाली दुर्घटना से मौत का आंकड़ा कम करने बिलासपुर पुलिस धीरे-धीरे हेलमेट अनिवार्य कर रही है। वर्तमान में शहर के बाहरी क्षेत्र में रात आठ से सुबह आठ बजे तक हेलमेट अनिवार्य हो गया है। जल्द ही शहर में हेलमेट न लगने पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

शहरी क्षेत्र में रात में हेलमेट अनिवार्य
स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे में रात आठ बजे के बाद बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले पर यातायात पुलिस व संबंधित थानों की पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही है। हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी होने के बाद अचानक से कार्रवाई में तेजी आ गई है। यातायात पुलिस ने तीन माह में 775 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही शहरी क्षेत्र में रात में हेलमेट अनिवार्य कर दिया जाएगा।
तीन साल में कार्रवाई
  • वर्ष कार्रवाई
  • 2021 297
  • 2022 631
  • 2023 400
  • 2024 891 (जुलाई तक)
पिछले तीन माह में तीन सालों से ज्यादा कार्रवाई
पिछले तीन माह में कार्रवाई का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। मई से जुलाई तक की अवधि में 775 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह पिछले तीन साल के सालाना आंकड़ों से कहीं अधिक है।
हेलमेट इसलिए जरूरी
हेलमेट दुर्घटना के दौरान सर पर चोट लगने से तो बचाता ही है कि साथ ही हेलमेट पहनने के कई फायदे हैं। इससे आंख में हवा नहीं लगती, आंखों में धूल या कीट की वजह से आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता। हेलमेट में सड़क का विजन क्लीयर दिखाई देता है। इसके अलावा भी हेलमेट लगाने कई फायदे हैं। चिकित्सको की मानें तो हेलमेट का इस्तेमाल करने से आंखों व चेहरे पर तेज हवा पड़ने से होने वाली कई परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।
वर्जन
शहर के बाहरी क्षेत्र में दोपहिया वाहन चलाने वालो के खिलाफ समझाइश के साथ ही कार्रवाई भी जा रही है। रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य है। जल्द ही शहर के अंदर भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया जाएगा। दोपहिया वाहन चलाने वालों से अपील है कि वह हेलमेट का इस्तेमाल कर दुर्घटना से बचें व पुलिस का सहयोग करें।
नीरज चंद्राकर, एएसपी यातायात
Share This Article