महान नदी में मिली दो लोगों की लाश ,वही दो अलग अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो बालक की मौत

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली महान नदी में दो लोगों की लाश मिली है। एक व्यक्ति नदी पार करने के दौरान बह गया था। दूसरे व्यक्ति के भी नदी में ही बहने की संभावना है। वही दूसरी घटना दो अलग अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से दो बालक की मौत।

राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी बैजनाथ यादव (55) मंगलवार की दोपहर मवेशियों को चराने निकला था। गांव से होकर गुजरने वाली महान नदी को पार कर उसकी भैंस नदी की दूसरी ओर चले गए थे। ग्रामीण भी नदी पार कर रहा था। तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गया। राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया है।

इस प्रकरण की जांच में राजपुर पुलिस जांच में लगी थी। उसी दौरान राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह को फोन से सूचना मिली कि ग्राम नरसिंहपुर के पास महान नदी में शव पड़ा हुआ है। पानी के तेज बहाव में शव के बहकर आने की संभावना थी। शव नरसिंहपुर के पास नदी के झाड़ियों में अटक गया था। राजपुर पुलिस टीम ने तैरकर बीच नदी से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान ग्राम ठरकी थाना राजपुर निवासी अनिल सादम (40) के रूप में की गई।मृतक 15 दिन पहले घर से निकला था। उसका व्यवहार सामान्य नहीं रहता था। बीच-बीच में वह घर से बाहर चल जाता था। 15-20 दिनों तक बाहर रहने के बाद वह वापस लौट जाता था। इस बार महान नदी में उसका शव मिला।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बालक की मौत

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर जंगल में आकाशीय बिजली से बालक की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार पटना तेंदूपारा थाना शंकरगढ़ निवासी सुखलाल अपने बेटे कपिल (10) के साथ दो माह पहले कामेश्वर यादव के यहां काम करने आया था। पिता सुखलाल 15 अगस्त को पटना घर आ गया था। उसका पुत्र कपिल वहीं था। मृतक कपिल और नरसिंहपुर निवासी अर्जुन यादव दोस्त के साथ पुटु , खुखड़ी उठाने के लिए घर से दो किलोमीटर दूर नजदीक के नरसिंहपुर जंगल गए थे। इसी बीच तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।अर्जुन यादव पानी में भीगते हुए घर आ गया और कपिल साल पेड़ के नीचे वहीं पर खड़ा रह गया। शाम तक कपिल वापस नहीं आया तो सुबह खोजने के लिए कामेश्वर यादव आसपास के ग्रामीणों के साथ जंगल में पहुंचा। यहां उन्होंने देखा की पेड़ के नीचे कपिल झूलस चुका था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मवेशी चराने गए बालक की गाज से मौत

उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर के विक्की बैगा (14) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक ग्राम घाटबर्रा के मुड़ाचंवर में एक पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी अचानक गाज गिरी और उसके चपेट में आकर उसकी जान चली गई। मृतक मवेशी चराने गया था। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस समय गाज गिरी और विक्की बैगा उसकी चपेट में आ गया।विक्की की मौत से उसके परिवार और फतेपुर में शोक की लहर है। स्वजन ने बताया कि विक्की मवेशी चराने जाने के लिए निकला था और उम्मीद नहीं थी कि उसकी मौत हो जाएगी।

Share This Article