मुंगेली जिले के चातरखार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रिक्त सीटो की पूर्ति हेतु आनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले के चातरखार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रिक्त सीटो की पूर्ति हेतु आनलाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

मुंगेली 11 दिसम्बर 2020// जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने आज यहां बताया कि जिले के चातरखार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में शिक्षा सत्र 2021-22 में 4 रिक्त सीटो की पूर्ति के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आनलाईन आवेदन पत्र वेबसाईट https://www.nvsadmissionclassnine.in/nvs/homepage के माध्यम से 15 दिसम्बर तक भरे जा सकते है। चार रिक्त सीटो में आरक्षण के बारे में जानकारी वेबसाईट मे उपलब्ध प्रासपेक्टस से प्राप्त की जा सकती है। आवेदक को मुंगेली जिले के किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत् होना चाहिए। आवेदक की जन्म तिथि 01.05.2005 से 30.04.2009 के मध्य होनी चाहिए। परीक्षा की तिथि 13 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। इसी तरह कक्षा 6वीं में शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आॅनलाईन आवेदन वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/index.aspx के माध्यम 15 दिसम्बर 2020 तक भरे जा सकते है। कक्षा 6 के लिए आवेदक मुंगेली जिला के किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2020-21 में कक्षा 5 में अध्ययनरत् होने चाहिए। आवेदक की जन्मतिथि 01.05.2008 से 30.04.2012 के मध्य होनी चाहिए। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि 13 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।

Share This Article