प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संभागायुक्त कार्यालय में किया गया वृक्षारोपण

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

अम्बिकापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र के नेतृत्व में संभागायुक्त कार्यालय में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के साथ ही इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई। संभाग आयुक्त चुरेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के बेहद महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के हर व्यक्ति वृक्ष अवश्य लगाए और उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करे। इस अवसर पर उपायुक्त प्रणव सिंह, आरके खूंटे, लेखाधिकारी इरमा तिग्गा सहित संभाग आयुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article