15 अगस्त से पहले मिनी स्टेडियम में किया गया रिहर्सल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सुकमा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम सुकमा में होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर रिहर्सल का आयोजन आज सुबह किया गया।

इस मौके पर कलेक्टर हरिस. एस एवं एसपी किरण चव्हाण उपस्थित थे। कलेक्टर ने पूरे परिसर में तैयारियों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article