‘Narayanpur छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले जवानों ने धरना स्थल से 1 युवक को किया गिरफतार …!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

,Narayanpur छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले जवानों ने धरना स्थल से 1 युवक को किया गिरफतार …!
बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना अंतर्गत तोयामेटा का है जहां पर बुधवार को छोटेडोंगर थाने से डीआरजी, एसटीएफ, और बस्तर फाइटर की टीम तोयामेटा गांव में पहुंची थी जहां पर सैकड़ों की संख्या में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले ढ़ेड़ साल से आंदोलन पर बैठे ग्रामीणों के बीच से बिजेंद्र कोर्राम आदिवासी अधिकार बचाओं मंच के उपा अध्यक्ष को पकड़कर थाने ले आई। इधर तीन दिन तक पुलिस द्वारा युवक को नहीं छोड़ने के बाद तोयामेटा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भारी बारिश में 20 किलोमीटर पैदल सफर तय कर छोटेडोंगर पुलिस थाना पहुंच रहे थे तभी पुलिस ने ग्रामीणों को रास्ते में ही रोक लिया। मौके पर छोटेडोंगर टीआई ने ग्रामीणों को बताया कि बिजेंद्र कोर्राम पर नकसलि प्रकरण दर्ज होने के कारण उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।टीआई की समझाइश के बाद ग्रामीण अपने गृहग्राम लौट गए।

Share This Article