पंचायत की जमीन पर बजरंग दल ने किया अवैध कब्जा, आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों के मौजूदगी में तोड़ा..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर कोटा। सत्ता का नशा कहें या फिर बजरंग दल वालों की दबंगई, बिना अनुमति के पंचायत की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, दरअसल एक ऐसा ही मामला जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत कुँवारीमुड़ा से सामने आया है पंचायत के एक जमीन पर कोटा के बजरंग दल के कुछ युवाओं द्वारा गौशाला बना कर सेड निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसकी लिखित आवेदन ग्राम पंचायत सरपंच व पंचायत वासियों द्वारा एसडीएम कोटा व तहसीलदार को दिए थे जिसके बाद एसडीएम व एसडीओपी के उपस्थित में अवैध कब्जे को ग्रामीणों की मदद से हटाया गया और अवैध तरीके से सेड निर्माण को पंचायत के सुपुर्द किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के कुछ रसूखदार लोंगो के द्वारा बजरंग दल के लोगों को सामने कर सेड निर्माण कराने के लिए पेमेंट भी किया गया, जिनके माध्यम से जमीन पर कब्जा किया जा सके, बहरहाल देखने वाली बात है कि प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा करने वालों पर क्या कार्यवाही होती है।

Share This Article