साय कैबिनेट की बैठक आज…कई फैसलों पर लगेगी मुहर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता खत्म होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अचार संहिता खत्म होने के बाद सीएम साय ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अफसरों को सभी कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए थे। वहीं अब लगभग तीन महीनों के बाद आज साय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। कैबिनेट की इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार, साय कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी। साय कैबिनेट की बैठक में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव, निकाय चुनाव, खाद बीज, पीएम आवास और बलौदाबाजार की घटना पर चर्चा हो सकती है। इस बतिहक में शिक्षक भर्ती और महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव पर मुहर लग सकती है।

Share This Article