छत्तीसगढ़ में 19 मेडिकल स्टोर्स पर छापा, जाँच के बाद होगी कार्रवाई

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

  रायपुर : छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अमानक दवाइयों के खिलाफ राज्य भर में दो दिवसीय अभियान चलाया है। 19 औषधि प्रतिष्ठानों से संदेहास्पद 17 दवाओं और फूड सप्लीमेंट के सैंपल लिए। जिन्हें कालीबाड़ी स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

 रायपुर व दुर्ग के चार-चार, बिलासपुर के पांच, सरगुजा और बस्तर के तीन-तीन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए हैं। इससे पहले आठ जून को राज्य के कई जिलों के ड्रग वेयर हॉउस, जिला अस्पताल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आयरन और फोलिक एसिड टेबलेट के सैंपल लिए गए थे।

Share This Article