चुनाव परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है : सुशील आनंद शुक्ला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

  रायपुर : कांग्रेस की हार पर संचार प्रमुख सुशील शुक्ला ने कहा कि परिणाम हमारी अपेक्षा की अनुरूप नहीं आया हमें अपेक्षा थी कि हम भाजपा से ज्यादा सीट जितेंगे, उन्होंने कहा इस परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है।चुनाव परिणाम आने के बाद नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा 400 पार कहती थी लेकिन अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ जनादेश आया है मोदी की गारंटी की बातें की जाती थी लेकिन मोदी भाजपा को बहुत तक नहीं दिला पाई।

वही उत्तर प्रदेश में भाजपा के नुकसान पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रजातंत्र के विकास के लिए वोट दिया है देश के संविधान को बचाने के लिए वोट दिया है यह इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत है। देश की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है, साथ ही कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दुश्मन या दोस्त नहीं होता। एनडीए गठबंधन के कुछ घटक दल इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बन सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंड‍िया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें म‍िलती नजर आ रही हैं।
बात की जाए छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभ सीट में से 10 भाजपा ने जीते है और एक कांग्रेस के कहते में आई है. कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना मेहनत ने जीत हासिल की है।
Share This Article