देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी..!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं, संदेश एकदम साफ: राहुल गांधी..!
नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जनता की जीत है, मोदी के खिलाफ जनादेश आया है। कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनाव के दौरान उन्हें रोकने के लिए सत्ताधारी दल ने हर संभव कोशिश की, लेकिन फिर भी जनता ने उन पर भरोसा जताया।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
खड़गे ने चुनावी नतीजों पर क्या बोला?
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान जिस प्रकार का कैंपेन पीएम मोदी ने चलाया, उसे लंबे समय तक याद रख जाएगा। दूसरी तरह हमने सकारात्मक प्रचार किया, इसी वजह से लोगों ने हमारा साथ दिया। मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का शुक्रिया अदा करता हूं, सभी एकजुट रहे और उसी वजह से इस प्रकार का जनादेश मिला।
अयोध्या में नहीं मिला BJP को रामलला का आशीर्वाद, आसपास की सीटें भी गंवाई
खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया जनता ने उसे समझ लिया। राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का हल ढूंढना ही हमारी कैंपेन का आधार बना। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और इन नतीजों को संविधान बचाने की जीत बताया।राहुल का बीजेपी पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया… लड़ाई संविधान को बचाने की थी। वैसे इस समय सवाल यह है कि क्या इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की भी कोशिश करेगा या फिर वो विपक्ष में ही बैठने वाला है।
आगे की रणनीति क्या है?
इस सवाल पर राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि वे इस तरह से कोई बयान नहीं दे सकते हैं। कल इंडिया की अहम मीटिंग है, उसमें हर बिंदू पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि वे इंडिया के सभी साथियों का पूरा सम्मान करते हैं और उनकी इच्छाओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Share This Article