श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, पिकअप में सवार थे 40 श्रद्धालु, हादसे में कई लोग घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं. घायल कों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना ओढ़गी थाना क्षेत्र के खर्रा चौक के पास की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में 40 श्रद्धालु सवार थे. ये सभी कुदरगढ़ देवी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी डिवाइडर से टकराकर पिकअप पलट गई. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. सभी श्रद्धालु उत्तरप्रदेश के थे, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

Share This Article