गद्दा फैक्ट्री में आगजनी में दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने जताई संवेदना…मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी सरकार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर सीएम साय ने लिखा है कि  रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है. मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं.

 

गौरतलब है कि  रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र के श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आज भीषण आग लगी. उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे. आग से पांच कम्चारियों को बचा लिया गया, जबकि दो महिला कर्मचारी यमुना और रामेश्वरी की मौत हो गई. पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

Share This Article