LPG गैस की कीमतों में आई गिरावट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि मई माह की समीक्षा के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 19 रुपए कम कर दिए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 19 रुपए कम हो गए हैं। 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,745.50 रुपए है।

Share This Article