Aaj Ka Rashifal :मकर, कुंभ, कन्या, तुला के लिए आज का दिन खास, वृश्चिक, मीन आज परेशान रहेंगे,सफेद वस्तु दान करें

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रहों की स्थिति : गुरु, शुक्र और सूर्य मेष राशि में, शुक्र का मेष राशि में प्रवेश जनमानस के लिए अच्छा संकेत हैं। सप्तमेष लगन में आ गए हैं और राहु से हट गए हैं। यह एक अच्छा संकेत है,तो ये पति-पत्नी के संबंध और बहुत सारे चीजों में धन वैभव, भूमि और वाहन की चीजों में जनमानस के लिए अच्छा होगा। केतु कन्या राशि में,चंद्रमा तुला राशि में शनि कुंभ राशि में, बुध,मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि : पति-पत्नी में नजदीकियां बढ़ेंगी। चला आ रहा विवाद दूर होगा। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : स्वास्थ्य पहले से बेहतर, थोड़ी कमजोरी अभी भी रह जाएगी। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार सही है और आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा गड़बड़ है। मानसिक स्वास्थ्य, प्रेम-संतान ये सब चीजें थोड़ी गड़बड़ हैं। बाकी व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : घरेलु सुख बाधित है। गृह-कलह के शिकार है। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान और व्यापार अभी बहुत अच्छा नहीं है। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम सिर दर्द,नेत्र पीड़ा इत्यादि बनी रहेगी। सफेद वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि : रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नवीन स्त्रोत  से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। समाचार के माध्यम से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु का का दान करें।

मकर राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अब धीरे-धीरे आप अच्छे दिनों की तरफ चलने लगेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होगी। प्रेम-संतान पर थोड़ा ध्यान दीजिए। व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है।व्यापार लगभग ठीक है। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना शुभ होगा।

Share This Article