‘केजरीवाल को मारना चाहते हैं, मेरे पति की क्या गलती’, इंडिया रैली में पत्नी सुनीता की हुंकार…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘केजरीवाल को मारना चाहते हैं, मेरे पति की क्या गलती’, इंडिया रैली में पत्नी सुनीता की हुंकार…!
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने रांची में एक बड़ी रैली को संबोधित किया है। इस रैली में तमाम बड़े चेहरे देखने को मिले, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी अपनी बात रखी। जनता को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके पति को मारने की साजिश हो रही है।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। मैं तो उनसे आज पूछना चाहती हूं कि मेरे पति ने क्या गलत कर दिया, आखिर उन्हें उनकी दवाई क्यों नहीं दी जा रही है। उन्हें किस आरोप में जेल भेजा गया है, उन्होंने तो अपनी दिल्ली के लिए सबसे अच्छा काम किया था। अब सुनीता केजरीवाल ने लगातार केंद्र पर हमला तो किया ही, इसके साथ-साथ पूरी ताकत के साथ नारा भी दे दिया- जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे
वैसे सुनीता ने तो अरविंद केजरीवाल की बात की, तेजस्वी यादव की तरफ से केंद्र पर अलग अंदाज में हंगामा किया गया। पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी..वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बांड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं।
पा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रैली में शिरकत की थी। उनकी तरफ से भी बीजेपी पर हमला किया गया और तमाम जीत के दावों पर भी चुटकी ली गई। अखिलेश यादव ने कहा कि जब से इन्होंने आपके(झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं… मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है… भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ़्तार किया है लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ़्तार नहीं कर पाए हैं।

Share This Article