कांग्रेस को डबल झटका, अब विष्णु यादव भी हुऐ भाजपा के छोड़ी पार्टी, बिलासपुर से टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, भाजपा में हुए शामिल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। शिशुपाल सोरी के बाद अब विष्णु यादव ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। देवेंद्र यादव को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही विष्णु यादव पार्टी से नाराज चल रहे थे। विष्णु यादव खुद बिलासपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब पार्टी ने उनकी जगह देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया, तो वो नाराज होकर आमरण अनशन पर बैठ गये।

हालांकि बाद में पार्टी नेताओं और खुद देवेंद्र यादव के मनाने पर अनशन तोड़ने को राजी हो गये थे। अब विष्णु यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है। वो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। चुनाव के पहले विष्णु यादव का कांग्रेस को छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका है। सर्वे में भी विष्णु यादव का बिलासपुर से टिकट के दावेदारों में नाम था, लेकिन देवेंद्र यादव को टिकट देने से वो नाराज़ हो गये थे।

Share This Article