लिखकर ले लीजिए… बाबा साहेब खुद भी आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते’, विपक्ष पर भड़के पीएम नरेंद्र मोदी..!

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लिखकर ले लीजिए… बाबा साहेब खुद भी आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते’, विपक्ष पर भड़के पीएम नरेंद्र मोदी..!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस के इस आरोप पर हमला किया कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी। पीएम मोदी ने इस पर कहा कि संविधान को खुद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी खत्म नहीं कर सकते।
राजस्थान के बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”देश के लोग 400 सीटों (बीजेपी के लिए) की बात करते हैं, क्योंकि 10 साल कांग्रेस ने केवल मुझे संसद में अच्छा काम करने से रोकने की लगातार कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस को सजा देना चाहता है। लोगों को ने कांग्रेस को मिटा देने का मन बना लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में रैली कर रहे थे।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘जहां तक संविधान का सवाल है, आप मान के चलें, और मोदी के शब्द लिख कर रखें, बाबा साहेब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान गीता, रामायण, महाभारत, बाइबिल और कुरान है।’
पिछले कुछ हफ्तों में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं अनंतकुमार हेगड़े और ज्योति मिर्धा की टिप्पणियों का हवाला देते हुए दावा किया है कि अगर भाजपा सत्ता में वापस आई तो संविधान बदल देगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक एससी/एसटी और ओबीसी के भाई-बहनों के साथ भेदभाव करने वाली कांग्रेस आज पुराना रिकॉर्ड बना रही है। जब भी चुनाव आता है तो संविधान के नाम पर झूठ बोलना INDI गठबंधन के सभी घटक दलों के लिए एक फैशन बन गया है। जिस कांग्रेस ने बाबा साहब (भीमराव अंबेडकर) को चुनाव हरवाया, उन्हें भारत रत्न नहीं मिलने दिया और देश में आपातकाल लगाकर संविधान को नष्ट करने की कोशिश की, वह आज मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठ का सहारा ले रही है।
मोदी कहा कि यह उनकी सरकार थी जिसने पहली बार देश में संविधान दिवस मनाना शुरू किया। कांग्रेस ने संसद में इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि हमने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का विकास किया। इसलिए बाबा साहेब और संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर “मुस्लिम लीग की छाप” है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, ‘अब INDI गठबंधन कहता है कि हम भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे और नदी में डुबो देंगे… क्या यह भारत जैसे देश के लिए सही है जिसके दोनों तरफ के पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हैं।
सीपीआई (एम) के घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी “परमाणु हथियारों और रासायनिक और जैविक हथियारों सहित सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों के पूर्ण उन्मूलन” के लिए काम करती है।
मोदी ने कहा, ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आपका INDI गठबंधन सहयोगी किसके निर्देश पर काम कर रहा है? यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। एक तरफ, मोदी भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में व्यस्त हैं, और दूसरी तरफ, INDI गठबंधन घोषणा कर रहा है कि भारत को कमजोर किया जाएगा।’

Share This Article