दंतेवाड़ा में जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जमकर हुई फायरिंग… एक नक्सली ढेर..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा में जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जमकर हुई फायरिंग… एक नक्सली ढेर..!
दंतेवाड़ा और बीजापुर बार्डर एरिया में जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया. एनकाउंटर के बाद मौके से नक्सली का हथियार भी बरामद हुआ है.
शुक्रवार को भी जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया. मारे गए नक्सली का हथियार भी जवानों ने बरामद कर लिया है. एनकाउंटर में मारे गए नक्सली की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने संभावना जताई है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है.
दंतेवाड़ा बीजापुर बार्डर एरिया में डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम सर्चिंग पर निकली थी. सर्चिंग पर निकले जवान जब किरंदुल एरिया में पहुंचे तो वहां पर नक्सलियों का मूवमेंट जवानों को नजर आया. जवानों ने तत्काल इलाके को घेरना शुरु कर दिया. जवानों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरु कर दी. जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. मुठभेड़ के बाद मौके से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है. मारे गए नक्सली की पहचान की कोशिश की जा रही है. जवानों की टीम किरंदुल के पुरंगेल, बड़ेपल्ली, दोडीतुमनार, मगपुर के जंगलों सर्चिंग पर निकली थी.
जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की बात सामने आ रही है. शक जताया जा रहा है कि एनकाउंटर में कई नक्सली बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. पुलिस अफसरों के मुताबिक जवानों की टीम जब सर्चिंग से लौट रही थी तब ये मुठभेड़ हुई. सर्चिंग पर निकले सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं.

Share This Article