Bilaspur Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बिल्डर के खिलाफ जुर्म दर्ज..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bilaspur Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बिल्डर के खिलाफ जुर्म दर्ज..!
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने बिल्डर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने बताया कि मकान बनाने के नाम पर उसका परिचय मुंगेली जिले के ग्राम कोलिहा निवासी राघव सिंह ठाकुर से हुआ था। मकान बनवाने के दौरान उसका महिला के घर आना-जाना होने लगा। बिल्डर राघव 16 अप्रैल 2015 को महिला से काम की बात करने उसके घर आया।
महिला को अकेले पाकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर चुप रहने कहा। बाद में वह महिला को शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने बताया कि 14 फरवरी को भी उसने जबरदस्ती की। इसी बीच महिला को पता चला कि राघव ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। उसके खिलाफ थाने में भी शिकायत है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article