मुख पृष्ठराजनीति

“हमर देस+हमर प्रदेस”अब बिलासपुर भाजपा पार्टी परिवर्तन का दिखेगा असर..!

Advertisement

*हमर देस+हमर प्रदेस”अब बिलासपुर भाजपा पार्टी परिवर्तन का दिखेगा असर.!!!
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में व्यापक और सघन रूप में दिखाई देने वाला परिवर्तन का असर अब बिलासपुर भाजपा में भी दिखाई दे सकता है। निश्चित रूप से अगर ऐसा कुछ हुआ तो पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल की छवि पर उसका व्यापक परिणाम दिखाई पड़ सकता है। रायपुर में प्रदेश भाजपा के दमदार नेता बृजमोहन अग्रवाल को बतौर संसदीय मंत्री मंडल में शामिल करने के बाद जिस तरह से एकाएक रायपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है उससे इस परिवर्तन की शुरुआत मिलने लगी है।

सुश्री सरोज पांडे, और संतोष पांडे को लेकर भाजपा के द्वारा किए गए बदलाव  के साथ ही इन दोनों ही नेताओं की छवि पर व्यापक परिवर्तनकारी दिखाई दे रही हैं। यह ठीक है कि बिलासपुर जिले से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और फिर सरकार की उपमुख्यमंत्री चुने गए अरुण साव की कद काठी में जो बदलाव किए गए हैं उसका भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर व्यापक असर दिखाई दे रहा है। दुर्ग रायपुर कोरबा और सरगुजा के बाद अब लोगों को इस बात का इंतजार है कि बिलासपुर जिले के कदावर भाजपा नेताओं की स्थिति में भाजपा हाई कमान जरूर फिर बदल करेगी।

ऐसा लगता है कि देश के लोकसभा चुनाव 2024 के पहले वह समय आ चुका है। इसलिए न केवल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व भी इस संभावित बदलाव पर नजर रखे हुए हैं। इस बात की पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी अब जो फेरबदल प्रदेश में करने जा रही है। उसका प्रदेश भाजपा के गद्दार और नेता अमर अग्रवाल तथा उनके समस्या की स्थिति पर भी यात्रा प्रभाव पड़ सकता है। यह सबको दिखाई दे रहा है कि अधिकतम चार-पांच दिनों में भाजपा प्रदेश भाजपा किया संभावित बदलाव लोगों को देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button