फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार को बहुमत, पक्ष में 129 वोट पड़े, विपक्ष का वॉक आउट…!..

राजेन्द्र देवांगन
11 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार को बहुमत, पक्ष में 129 वोट पड़े, विपक्ष का वॉक आउट…!..
पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. वोटिंग से पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया. इसके बावजूद सत्तापक्ष ने सदन से वोटिंग की मांग की. बहुमत की इस लड़ाई में पक्ष में 129 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा. इससे पहले सदन में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ.

नीतीश कुमार का संबोधन

: सदन को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 15 सालों तक लालू राबड़ी की सरकार थी, उन दिनों शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. 2005 से हमें काम करने का मौका मिला. हमारी सरकार में आरजेडी को जब शिक्षा मंत्रालय मिला, तो वहां गड़बड़ी ये लोग करने लगे. इनके (तेजस्वी) माता पिता को 15 साल तक काम करने का मौका मिला. लेकिन इन्होंने क्या किया. हमने हिंदू मुस्लिम का झगड़ा बंद कराया.

NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जब ये लोग(कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की. मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ?. कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था। हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए. हमें बाद में पता चला कि इनके (तेजस्वी यादव) पिता भी उनके (कांग्रेस) साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह (NDA) पर आ गया जहां मैं बहुत पहले था.”

क्या बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी?

अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने कहा कि हम खेला कर रहे थे. लेकिन आपने खिलौना दिया. इसी के साथ चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे लालू सरकार में लाठियों से पीटा गया. वे (लालू) जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो चारा खा गए, जब रेल मंत्री ते तो नौकरी खा गएं. लालू जी का अध्यादेश राहुल गांधी ने फाड़ दिया था, अब वे मुखिया भी नहीं बन पाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के गायब एक-एक विधायक का इलाज होगा.

‘यूं ही कोई बेवफा नहीं होता‘ – विजय चौधरी : बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने संबोदन में कहा कि, कुछ तो मजबूरियां होगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता. विजय चौधरी ने कहा कि तेजस्वी क्रेडिट लेने पर जोर दे रहे थे. लेकिन जब वो सरकार में थे तो हम भी तो थे, मैं शिक्षा मंत्री था, इसलिए क्रेडिट हमें भी दीजिए.

‘2005 वाले नीतीश कुमार कहां हैं’ – AIMIM : एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान ने पूछा कि कहां हैं 2005 वाले नीतीश कुमार. तीन साल में तीन बार सरकार बदली है. लोगों को उनसे उम्मीद थी. आज सबके दिल में खोट है. यहां बात नौकरियों की हो रही है, लेकिन जातीय गणना के मुताबिक एससी की आबादी 2 करोड़ 56 लाख है, ऐसे में 20 लाख से ज्यादा हिस्सेदारी बनती है. लेकिन नौकरियां मिली 2 लाख 91 हजार. बिहार में मुस्लिम को आबादी के हिसाब से नौकरी नहीं मिली.

‘सबको पिलाना है‘ चेतन आनंद का फेसबुक पोस्ट : इस बीच, विधानसभा में बहस के बीच बागी आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पोस्ट में आरजेडी राज्यसभा सांसद मनोज झा को जवाब दिया है. उन्होंने लिखा- ‘ठाकुर के कुएं में बहुत पानी है, सबको पिलाना है.’


क्या बोले विजय कुमार सिन्हा : डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपके मन में अहंकार है. आपने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. रेलवे में नियुक्ति के नाम पर जमीन लीय लेकिन नीतीश कुमार ने बताया दिया कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होगा.

तेजस्वी यादव अपने विधायकों समेत विधानसभा से वॉकआउट.

बीजेपी विधायक भागीरथी देवी और रश्मि वर्मा पहुंचीं विधान सभा. जेडीयू विधायक बीमा भारती भी पहुंचीं विधानसभा.

सदन में तेजस्वी यादव का संबोधन : तेजस्वी यादव ने कहा, ”हम नई सरकार के विपक्ष में खड़े हैं. माननीय मुख्यमंत्री ने 9 बार शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाने का काम किया है. एक टर्म में तीन-तीन बार शपथ लिया, ये अद्भुत नजारा हमने देखा. सम्राट चौधरी का बयान हमने देखा, उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारी मां है. लेकिन इनकी मां तो आरजेडी होनी चाहिए.

तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला : सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से आदरणीय थे और रहेंगे. नीतीश कुमार ने कहा था सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए थे. क्या आपको अपनी बात या नहीं है?.

‘मैं नीतीश जी को दशरथ जी तरह पिता मानता हूं’ : तेजस्वी यादव में अपने संबोधन में कहा कि आजकल आप लोग भगवान राम की चर्चा करते हैं. आप लोगों के मन में राम हैं. लेकिन मैं नीतीश जी को दशरथ की तरह पिता तुल्य मानता हूं. सबके सामने नीतीश जी ने कहा कि, ”यही (तेजस्वी) आगे बढ़ेगा, आगे सब यही नौजवान सब कुछ करेगा.” चलिए अब हम ही करेंगे. जैसे राजा दशरथ की मजदूरी थी, उन्होंने जैसे भगवान को वनवास भेज दिया था. लेकिन इन्होंने (नीतीश कुमार) मुझे वनवास पर नहीं भेजा. हालांकि, नीतीश जी कैकेयी जरूर चाहती थी कि राम बनवास जाएं. आप सरकार चलाइए, लेकिन कैकेयी को पहचानिए.

‘मेरे अंदर लालू जी का खून‘ – तेजस्वी यादव : तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आप चले गए कोई बात नहीं. लेकिन आपने कहां था मोदी जी के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे. कोई बात नहीं नीतीश जी. आपका भतीजा अकेले मोदीजी के खिलाफ झंडा उठा कर लड़ेगा. मेरे अंदर लालू यादव का खून हैं. हम डरते नहीं लड़ते हैं, मैं संघर्ष करना जानता हूं.

“कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला, बहुत खुशी की बात है. कर्पूरी ठाकुर और मेरे पिता (लालू यादव) के साथ आप (नीतीश कुमार) काम कर चुके हैं. आपको तो ये पता था कि जब कर्पूरी ठाकुर ने आरक्षण बढ़ा दिया तो जनसंघ वालों ने ही कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री पद से हटाया. आप कर्पूरी ठाकुर का नाम लेते हैं, फिर भी आप कहां बैठ गए. वही भाजपा और जनसंघ वाले कहते थे कि आरक्षण कहां से आएगा?.” – तेजस्वी यादव, आरजेडी नेता

तेजस्वी यादव का जीतन राम मांझी का तंज : तेजस्वी यादव ने हम प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली बार जब सत्र चल रहा था कि जीतन राम मांझी ने जो कुछ कहा था, उन्हें याद है कि नहीं. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को गलत दवा खिलाया जा सकता है. इसलिए आज हमें पूरी उम्मीद है कि अब माझी जी सही दवा मुख्यमंत्री जी को खिलाएंगे. इसलिए मांजी जी अब आप नीतीश कुमार के बगल में कमरा ले लीजिए.

‘काम किया तो क्रेडिट क्यों नहीं लें’ : अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमलोग सरकार में थे, तब जो काम हम लोगो ने काम किया तो उसका हम लोग क्रेडिट क्यों नहीं लें. हमने काम किया तो क्रेडिट लेंगे. हमने नौकरी दिया, जनता को बताएंगे, लेकिन आप लोग क्या बोलिएगा.

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास. हां पक्ष में 125 वोट पड़े. ना पक्ष में 112 वोट पड़े.

बिहार विधानसभा में स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित होने का विपक्ष द्वारा विरोध करने पर उपाध्यक्ष ने मत विभाजन का आदेश दिया, प्रक्रिया शुरू.

क्या बोले कांग्रेस के शकील अहमद खान : कांग्रेस नेता ने कहा कि ”आज नफरत की हार होगी. जिस दिन बजट पर चर्चा हुई थी तो पानी पी-पीकर कोसा था. आपने कहा था बिहार को महंगी बिजली मिली. जीएसटी में केन्द्र ने सौतेला व्यवहार किया. लेकिन अब बिहार के बाहर जाकर क्या बोलेंगे?.”

जेडीयू विधायक डॉ संजीव विधानसभा पहुंचे. विधायक ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने डिटेन किया था. नीतीश कुमार से बात हुई फिर माने. उन्होंने कहा कि, बिहार के अफसरशाही से नाराजगी थी.

सदन में क्या बोले महबूब आलम? : बिहार विधानसभा में महबूब आलम ने कहा कि, ‘नीतीश को देख गिरगिट भी शर्मिंदा’ मुख्यमंत्री जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी. आपने जो किया वो ठीक नहीं किया. इस जमाने में रंग बदलते हैं लेकिन धीर-धीरे. आज तक हम लोगों को जो भई मिले वो गिरगिट बदलने वाले मिले. विजय चौधरी जी मुसलमानों को टारगेट करने वालों लोगों के साथ आप चले गए. लेकिन यकिन रखिए हम लोकतंत्र की हिफाजत करते रहेंगे.

सदन में भूदेव चौधरी : ”आज बिहार विधानसभा की हालत देख कर्पूरी ठाकुर की आत्मा विलाप कर रही होगी. मुझे आश्चर्य हो रहा है कि इसी सदन में नीतीश जी ने क्या कुछ कहा था. लेकिन 17 महीने में अगर किसी ने बिहार के युवाओं को रास्ता दिखाने का काम किया तो वो हैं तेजस्वी यादव.”

तेजस्वी यादव ने कहा, सदस्यों को अपने स्थान पर ही बैठना होगा, नहीं तो मतदान में उनका वोट अमान्य हो जायेगा.

आरजेडी विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी सत्ता पक्ष की ओर बैठे हैं.

Share This Article