8.3 C
New York
Tuesday, December 5, 2023

Buy now

spot_img

सावधान: बिलासपुर में मिले डेंगू के 9 नए मरीज, अलर्ट जारी

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की वजह से शहरों की नालियों में पानी भर गया है जिसमें डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं, जो लोगों को संक्रमित कर रहा है। डेंगू संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर में डेंगू के 9 नए मरीज मिले हैं। इस मामले में शहरी क्षेत्र से सबसे ज्यादा मरीजों की पहचान हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 67 मरीजों की पहचान हो चुकी है। डेंगू के बढ़ते आशंका से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी डेंगू मरीजों का उपचार चल रहा है। दरअसल, बीते एक महीने में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही नहीं पड़ोसी जिलों में भी डेंगू ने दस्तक दे दिया है। ऐसे में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles