भ्रष्टाचार के चलते टिकिट खतरे में,अपनी वर्चस्व दिखाकर शीर्ष नेतृत्व को खुश करने बनावटी कृत्य कर रहे हैं विधायक – श्रीनिवास मुदलियार..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

पार्टी और जनता के बीच गिरती विश्वास को बचाने अपने ही कार्यकर्ताओं को प्रवेश करवा रहे हैं विधायक…!

बीजापुर – बुधवार को कांग्रेस भाजपाइयों को पार्टी जॉइन करवाने का दावा किया था इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने खंडन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता होने का सिरे से नकार दिया है। साथ ही कांग्रेस और स्थानीय विधायक को गिरती जनाधार बचाने बनावटी वर्चस्व दिखाने का प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिससे शीर्ष नेतृत्व भी परेशान हैं जिसके चलते स्थानीय विधायक का टिकिट खतरे में है अब शीर्ष नेतृत्व को अपना वर्चस्व दिखाकर खुश करने की जुगत में हैं उक्त वक्तव्य भाजपा के जिलाध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि बुधवार को कांग्रेस प्रवेश करने वाले 31भाजपाई होने का कांग्रेस के दावा को सिरे से खंडन किया है। मुदलियार ने कहा है विधायक अपनी गिरती जनाधार को बचाने बनावटी वर्चस्व दिखाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि इसमें कोई भी भाजपा के कार्यकर्ता नही थे।
वहीं प्रेस को जारी वक्तव्य में मुदलियार ने कहा है कि विधायक किसी कार्य से अपने कार्यकर्ता और ग्रामीणो को बुलाकर कांग्रेस का गमछा पहनाया है और इस प्रकार का कृत्य कोई पहली बार नही हुआ है इससे पूर्व में भी विधायक ऐसा कर चुके हैं।इस प्रकार के प्रायोजित कृत्य से भाजपा का कोई नुकसान नही होगा, न ही भाजपा के कोई नेता कार्यकर्ता कांग्रेस में जाएंगे।
विधायक को चुनावी डर सता रही है इसलिए बौखलाहट में ऐसे कृत्य कर रहे हैं पूरे चार वर्ष भ्रष्टाचार में लिप्त रहे अब टिकिट की चिंता सता रही है। कांग्रेस द्वारा 31 भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रवेश का दावा को भाजपा खंडन करती है।

Share This Article