कोरबा: कटघोरा वन मंडल में फिर से एक चीतलो की मौत…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा: कटघोरा वन मंडल में फिर से एक चीतल की मौत

कोरबा पाली छत्तीसगढ़ से शशि मोहन कोशला

कोरबा पाली जिले के कोरबा एवं कटघोरा मंडल में बड़े पैमाने पर वन्य प्राणियों का बसेरा है। जिसमें कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में सबसे अधिक बारहसिंघा जैसे वन प्राणी पाए जाते हैं। गर्मी के दिनों में वह पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में आते हैं। फिर या तो इन्हें कुत्ते नोच कर खा जाते हैं या फिर किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं।
नया मामला पाली वन परिक्षेत्र में सामने आया है जहां ग्राम हट्खोज के चीतल की मौत हुई है। वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों को बचाने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है जिसके चलते हर साल वन्य प्राणियों के लगातार मौत हो रही है। वन विभाग के अधिकारी संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर नजर आ रहा है।

Share This Article