कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा देशी पिस्टल के साथ युवक…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा देशी पिस्टल के साथ युवक…

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा देशी पिस्टल के साथ युवक…रायगढ़ डेस्क/- कोतवाली पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को उर्दना तिराहा पर रेड कर गिरफ्तार कर लिया हैं,पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की है…

बताते चले आपको कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उर्दना तिराहा के पास पिस्टल के साथ देखा गया है,जिसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा तत्काल थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह स्टाफ मौके के लिए रवाना किए,जहां कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा उपाय अपनाते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जिसके पैंट पॉकेट में एक देसी पिस्टल रखा हुआ मिला..

संदिग्ध से उसके नाम, पता की जानकारी लेने पर उसने अपना नाम बैजनाथ सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गोपीबिगहा थाना डेहरी जिला रोहतास (बिहार) हाल मुकाम ग्राम खैरपुर थाना कोतरारोड़, रायगढ़ का रहने वाला तथा स्वयं की गाड़ी चलाना बताया है,वही पिस्टल के संबंध में बैजनाथ सिंह कोई लाइसेंस नहीं होना बताते हुए 6 माह पहले बिहार रोहतास से एक अज्ञात ड्राइवर से देसी पिस्टल अपनी सुरक्षा के लिए रखना बताया है..

जिसके बाद आरोपी बैजनाथ सिंह पर थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है..

Share This Article