जंगल में तड़प रहा घायल नक्सली:मुठभेड़ में जख्मी हुआ था 8 लाख का इनामी… माओवादी कर रहे देसी इलाज,अलर्ट पर है फोर्स…4 नक्सलियों की बॉडी रिकवर किए थे जवान…!

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट सिरोज विश्वकर्मा

जंगल में तड़प रहा घायल नक्सली:मुठभेड़ में जख्मी हुआ था 8 लाख का इनामी… माओवादी कर रहे देसी इलाज,अलर्ट पर है फोर्स…4 नक्सलियों की बॉडी रिकवर किए थे जवान…!

छ्त्तीसगढ़ में बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सरहदी इलाके के जंगल में 8 लाख रुपए का इनामी माओवादी इलाज के लिए तड़प रहा है। माओवादी का नाम मोहन उर्फ संजय कड़ती है, जो नक्सलियों का DVCM कमांडर है। मोहन 5 दिन पहले पोमरा मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ था। अब संजय का माओवादी देसी इलाज कर रहे हैं। नक्सली के जंगल में इलाज के अभाव में तड़पने की पुष्टि बीजापुर के SP आंजनेय वैष्णव ने की है।

SP ने कहा कि, हमें सूत्रों सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि नक्सली मोहन कड़ती समेत अन्य बड़े लीडर पोमरा के जंगल में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 26 नवंबर को जवानों की संयुक्त पार्टी को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में करीब 6 से 7 माओवादियों को ढेर किया गया था। जिसमें 4 की बॉडी रिकवर कर ली गई। एक हार्डकोर नक्सली मोहन कड़ती घायल है, जिसे लेकर यहां-वहां नक्सली भटक रहे हैं। SP ने कहा कि, मोहन को इतनी गोलियां लगी है कि वह अब जिंदा बचने के लायक नहीं है।

दरअसल, पुलिस का दावा है कि, मुठभेड़ के बाद नक्सली अपने घायल साथियों को लेकर भाग निकले, जो वर्तमान में बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सरहदी इलाके के किसी सेफ जोन में छिपे हुए हैं। घायल नक्सलियों का देसी इलाज किया जा रहा है। दोनों जिलों की फोर्स भी बॉर्डर इलाकों में लगातार ऑपरेशन पर निकल रही है। ऐसे में नक्सल लीडर्स अपने घायल साथियों का मेडिकल इलाज करवाने जंगल से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं।

नक्सलियों ने जारी किया था प्रेस नोट

इस मुठभेड़ के 3 दिन बाद माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी किया था। मोहन ने कहा था कि, 26 नवंबर की सुबह लगभग 7 बजे पोमरा इलाले में पुलिस पहुंच गई। हमारे कैंप के ऊपर हमला कर दिया। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में 4 साथियों की गोली लगने से मौत हो गई। जिनके शव को पुलिस लेकर चली गई। मोहन ने चारों माओवादियों की शिनाख्त ओयाम मन्नी, अपका मंगली, माड़वी लाली और मड़काम सुकराम के रूप में की है। ये सभी ACM (एरिया कमेटी मेंबर) थे।

बीजापुर SP आंजनेय वैष्णव ने बताया कि, DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) मोहन कड़ती, सुमित्रा समेत माटवाड़ा LOS सदस्य रमेश के साथ अन्य माओवादियों की उपस्थित की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर DRG, STF और CRPF के जवानों की एक संयुक्त पार्टी को सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने 4 माओवादियों को ढेर कर दिया। इनमें 2 महिला माओवादी भी शामिल है।

नक्सली मना रहे PLGA सप्ताह

बस्तर में 8 दिसंबर तक माओवादी PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह मना रहे हैं। माओवादियों के इस सप्ताह को देखते बस्तर में फोर्स अलर्ट है। अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग तेज की गई है। जवान लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।

Share This Article