Bastar” kanker: नक्सलियों ने गला रेतकर सरपंच के भाई को मार डाला:5 से 6 नक्सलियों ने घर से किया अगवा,फिर जंगल में ले जाकर की हत्या…गांव में दहशत का माहौल….!

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

Bastar” kanker: नक्सलियों ने गला रेतकर सरपंच के भाई को मार डाला:5 से 6 नक्सलियों ने घर से किया अगवा,फिर जंगल में ले जाकर की हत्या….गांव में दहशत का माहौल…!

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने मंगलवार की रात एक बार फिर से खूनी खेल खेला है। जिले के एक गांव के सरपंच के भाई की धरदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, युवक का पहले अपहरण किया, फिर जंगल में लेकर गए, जहां उसकी हत्या कर दी। मामले की पुष्टि कांकेर के SP शलभ सिन्हा ने की है। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गांव हुर्रापिंजोडी में माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस गांव के सरपंच के भाई के घर देर रात 5 से 6 की संख्या में माओवादी घुसे, जिसके बाद युवक का अपहरण कर उसे अपने साथ लेकर चले गए। फिर गांव के ही जंगल में धारदार हथियार से युवक का गला रेतकर उसे मार दिया गया।

वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। फिर जंगल की तरफ लौट गए। सुबह इलाके के ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आमाबेड़ा थाना से जवानों की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई है। फिलहाल मृतक का नाम अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, जब जवान लौटेंगे तभी मामले के मारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी।

पिछले कुछ महीनों में इतनों को मारा 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जनअदालत लगा कर 2 युवकों की हत्या की थी।
21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत का हत्या की थी।
साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जनअदालत लगाकर मारा।
जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जनअदालत लगा कर मौत की सजा दी।
10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।
10 नवंबर 2022 को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर एक युवक को मारकर फेंक दिया था।

Share This Article