बिलासपुर इंश्यूरेंस कम्पनी के दफ्तर में लगी आग, दस्तावेज और कम्प्यूटर जले

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश खरे

बिलासपुर इंश्यूरेंस कम्पनी के दफ्तर में लगी आग, दस्तावेज और कम्प्यूटर जले

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड स्थित कमर्शियल कंपलेक्स में भीषण आग लग गई है। आग से रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय को नुकसान पहुंचा है। राजीव प्लाजा के सामने स्थित रामा ट्रेड सेंटर के दूसरे माले में सोमवार की दोपहर आग लग गई।

 इस बिल्डिंग में रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय है, जहां से लोगों ने लपटे उठती देखी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल आग की बड़ी-बड़ी लपटें खिड़की से बाहर आ रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Share This Article