Bilaspur”crime : चरित्र शंका में खूनी वारदात : खेत में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति…पुलिस के सामने किया सरेंडर…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जब

Bilaspur”crime : चरित्र शंका में खूनी वारदात : खेत में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति…पुलिस के सामने किया सरेंडर…

बिलासपुर में एक युवक ने रविवार को अपनी पत्नी की हत्या कर दी। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते कुदाल से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। 

सुबह भी विवाद हुआ तो गुस्से में किया वार
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बीजा निवासी जगेंद्र साहू बढ़ई का काम करता है। उसे अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार सुबह भी दोनों के बीच बहस हो रही थी। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि जोगेंद्र ने पास में रखा कुदाल उठाकर निशा के सिर पर मार दिया। 

खून से लथपथ पत्नी को छोड़ पहुंचा थाने
चोट इतनी तेज थी कि निशा खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। निशा को उसी हालत में छोड़कर जोगेंद्र थाने पहुंच गया और पुलिस को सारी बात बताई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक निशा दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पत्नी पर शक के चलते गांव लौटा
कुछ साल पहले तक आरोपी अपने परिवार सहित सकरी में रहता था और वहीं काम करता था। वहीं उसे अपनी पत्नी निशा के चरित्र पर संदेह हुआ। इस पर जोगेंद्र परिवार सहित अपने गांव बीजा लौट आया। हालांकि इसके बाद भी उसका शक दूर नहीं हुआ। इसी को लेकर हुए विवाद के चलते उसने निशा की हत्या कर दी और खुद सरेंडर कर दिया। 

Share This Article