कांकेर में चलती बस में महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार… पांच महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर में चलती बस में महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार… पांच महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर में चलती बस से सोने का चेन उड़ाने वाली महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने चलती बस में भीड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला का नेकलेस चोरी कर लिया. लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत के बाद आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. कांकेर पुलिस ने चलती बस में सोने के नेकलेस स्नैचिंग करने वाले पांच महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है.14 अक्टूबर को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ हबीबा बस में गोविंदपुर से अपने गांव हॉटकर्रा जाने निकली थी. बस में सवार होकर कुछ दूर जाते ही उसे आभास हुआ कि उसके गले में पहना हुआ सोने का नेकलेस किसी ने खींचकर लूट लिया है. बस में भीड़ होने के कारण सोने का नेकलेस स्नैचिंग करने वाले आरोपी को नहीं पहचान पाई थी. चैन स्नैचिंग का आभास होते ही प्रार्थिया बस में शोर करने लगी.जिसके बाद चलती बस को माकड़ी चौक के पास रुकवाया गया. बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की उसके बाद सीधे आकर थाना कांकेर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराईं गई।


कांकेर कोतवाली पुलिस द्वारा हबीबा बस को रुकवाकर पूछताछ की गई. बस सवार यात्रियों के संबंध में जांच की गई. बस के परिचालक और कंडक्टर से पूछताछ में पता चला कि कांकेर बस स्टैंड से बस में एक साथ कांकेर से मरकाटोला जाने के लिए पांच महिलाएं सवार हुई थी. जो मरकाटोला तक टिकट लेने के बावजूद मुरडोंगरी गांव के पास बस से उतर गई थी.

सीसीटीवी से हुआ खुलासा :कांकेर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. जिसमें रात के समय संदिग्ध महिलाएं माकड़ी चौक पास एक टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर कांकेर की ओर आती दिखाई दी. कांकेर पुलिस संदिग्ध महिला आरोपियों का पीछा करते हुए बस स्टैण्ड कांकेर में एक साथ बस के इंतजार करते मिलीं. जिनसे पूछताछ की गई. संदिग्ध महिलाएं पुलिस को गोलमोल जवाब देकर बच निकलने का प्रयास करती रहीं. पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की तलाशी कराई गई. तलाशी में पांचों महिलाओं के बैग के अंदर तंबाकू की डिब्बे में छिपाकर रखा हुआ लूटा गया सोने का नेकलेस बरामद हुआ.

आरोपियों की हुई गिरफ्तारी :महिलाओं के बैग से सोने का नेकलेस निकलने के बाद पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया. पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया.जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया

Share This Article