01 लाख ईनामी महिला नक्सली सीएनएम अध्यक्ष  चेतना नाट्य मंडली  सदस्या गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

01 लाख ईनामी महिला नक्सली सीएनएम अध्यक्ष चेतना नाट्य मंडली सदस्या गिरफ्तार

सुकमा दन्तेवाड़ा एवं बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्र के मार्जुम के मध्य जंगल से की गई गिरफ्तारी, महिला नक्सली 10 वर्षो से नक्सली संगठन में सक्रिय है। जिला बल, क्यूआरटी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही ।जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री डी. टी. बनर्जी, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन जगदलपुर रेज) के मार्ग-दर्शन एवं श्री सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुकमा, श्री पी. मनोज कुमार कमाण्डेन्ट 227 दाहिनी सीआरपीएफ, श्री कुलदीप कुमार जैन कमांडेन्ट 226 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री किरन चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स. के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दिनांक 20.08.2022 की रात्रि थाना तोंगपाल से श्री तोमेश वर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री विजय पटेल थाना प्रभारी तोंगपाल, निरीक्षक श्री प्रमोद कश्यप थाना प्रभारी पुसपाल के हमराह में जिलाबल एवं क्यूआरटी का बल नक्सली की उपस्थिति की सूचना पर ग्राम मार्जुम जंगल की ओर रवाना हुए थे, कि अभियान के दौरान ग्राम मार्जुम जंगलपारा में घेराबंदी कर 01 महिला नक्सली हीड़ो कवासी पिता सोमडु कवासी उम्र 29 वर्ष निवासी जंगलपारा मार्जुम थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा (B0ग0) को पकड़ा गया। महिला नक्सली के संबंध में रिकार्ड चेक करने पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत सीएनएम अध्यक्ष के पद पर तीन पंचायतों क्रमश: 01. मार्जुम, 02. कलेपाल, 03. कोरोपाल की जिम्मेदारी जीपीसी सेल सदस्या के पद पर कार्यरत करना पाया गया। महिला नक्सली जिला बस्तर, दंतेवाड़ा एवं जिला सुकमा में घटित 11 घटनाओं में नामजद आरोपी है। संक्षिप्त पुछताछ में महिला नक्सली द्वारा स्वीकार किया गया गया कि लगभग 10 वर्षो नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत रह कर संगठन का प्रचार-प्रसार एवं संगठन में नाच गान (सीएनएम) के माध्यम से कई संगठन सदस्यों को नक्सली पार्टी में शामिल करवायी है एवं समय-समय पर बड़े नक्सली लीडरों के साथ बड़ी नक्सली घटनाओं में सम्मिलित रही है। सम्पूर्ण ऑपरेशन में 226, 227 वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा है। थाना तोंगपाल में वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

Share This Article