नक्सलियों की क्रूरता, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों की क्रूरता, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

सुकमा जिले के बीराभट्‌टी गांव में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या नक्सलियों की क्रूरता, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत मृतक ग्रामीण मड़कम हांदा के शव के साथ परिजन व ग्रामीण। जिले के भेजी थाना क्षेत्र के बीराभट्‌टी गांव में रविवार की रात नक्सलियों ने ग्रामीण मड़कम हांदा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव के पास मिले पर्चे में नक्सलियों ने हांदा को पुलिस का मुखबिर बताया है। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चे में लिखा है कि कई बार मनाही के बावजूद हांदा उनकी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे रहा था। इसलिए उनकी पार्टी भाकपा (माओवादी) ने उसे मौत की सजा दी।

परिजनों ने हांदा की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना के पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीराभट्‌टी गांव में रात पहुंचे नक्सलियों ने हांदा को उसके घर से उठाकर ले गए। घर से कुछ दूरी पर पूछताछ के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

Share This Article