नाले में बहे जवान की लाश व हथियार बरामद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाले में बहे जवान की लाश व हथियार बरामद मोकुर कैंप सुकमा से निकला था जवानों का दल

‘छत्तीसगढ़’ बीजापुर, 8 जुलाई। शुक्रवार सुबह सर्चिंग से वापस लौट रहे कोबरा जवानों के दल का एक जवान नाला पार करते हुए उसमें बह गया। साथी जवान लगातार उसकी पतासाजी करते रहे। शाम को जवान का शव व हथियार नाले से बरामद कर लिया गया है। बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को सुकमा जिले के मोकुर कैम्प से कोबरा 210 ई कंपनी की टीम सिलगेर बेदरे की तरफ नक्सल अभियान के लिए निकली थी। शुक्रवार को वापसी के दौरान सुबह 8 बजे के करीब सिलगेर के वेंटावागु नाला पार कर रहे जवानों में से एक आरक्षक जवान सूरज आर. पिता रवीन्द्रन (27) निवासी सोवनाद जिला कोल्लम केरल नाला पार करते उसमें बहा गया। जवान • सूरज की दिन भर पतासाजी की • जाती रही। शाम 4 बजे के करीब नाले में बहे जवान का शव व हथियार बरामद किया गया है।

Share This Article