शहर के बीच चल रहे  सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़.. 4 महिला समेत एक आरोपी पुरुष गिरफ्तार.. पढ़ें पुरी ख़बर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहर के बीच चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़.. 4 महिला समेत एक आरोपी पुरुष गिरफ्तार.. पढ़ें पुरी ख़बर

बिलासपुर शहर के बीच जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों को बिलासपुर के सिविल लाइन Csp मंजु लता बाज के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.. सरकंडा थाने में मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मंजू लता बाज ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरकंडा थाना अंतर्गत आने वाले बंगाली पारा के एक मकान में एक महिला द्वारा जिस्मफरोशी के धंधा चल रहा है ।

इस दौरान उसके कुछ साथी भी उसके साथ मिलकर इस अनैतिक कार्य में साथ दे रहे हैं.. मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम बनाकर बंगाली पारा के संदिग्ध घर में छापेमारी की इस दौरान मौके पर पुलिस को 4 महिलाओं समेत एक पुरुष संदिग्ध हालत में मिला जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने सभी की विधिवत गिरफ्तारी की और थाने लाकर आगे की कार्रवाई कर रही है..

Share This Article