कार की टक्कर से घिसटता गया छात्र…. 5 घायल: ओवरटेक के चक्कर में हादसा… ड्राइवर की जमकर पिटाई

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार की टक्कर से घिसटता गया छात्र…. 5 घायल: ओवरटेक के चक्कर में हादसा… ड्राइवर की जमकर पिटाई

जांजगीर जिले में सुबह कार ने स्कूटी से स्कूल जा रहे छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद इन्हीं स्कूटी सवारों ने सामने से आ रहे छात्रों को चपेट में ले लिया। फिर उसी स्कूटी में सवार एक स्टूडेंट 20 मीटर तक घिसटता हुआ रोड किनारे फेंका गया। इस तरह इस हादसे में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ये हादसा स्कूटी सवारों के कार को ओवरटेक करने के चलते हुआ है। हादसा जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में 10वीं में पढ़ने वाले हर्ष भारद्वाज (16) और प्रियांशु (16) करीब 10.30 से 11 बजे के बीच अपनी स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। ये दोनों जांजगीर मुख्य मार्ग में काफी तेजी से स्कूटी चला रहे थे। इस दौरान कालिका होटल के पास पहुंचे ही थे कि इनकी बगल से जा रही कार ने इन्हें टक्कर मार दी।

काफी तेजी से रोड किनारे फेंकाया छात्र

आस-पास के लोगों ने बताया कि जैसे ही कार ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी। जिसके बाद अनियंत्रित स्कूटी सामने से आ रही दूसरी स्कूटी में सवार 3 छात्रों को भी चपेट में ले लिया। इससे बाद स्कूल जा रहा हर्ष 20 फीट तक घिसटता हुआ रोड किनारे पहुंच गया। वहीं उसका साथी प्रियांशु भी रोड में गिर गया। इसके अलावा सामने से आ रहे तीनों छात्र भी रोड पर गिर गए। घटना में दोनों की स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर इतनी भीषण था की हर्ष इतनी तेजी से रोड किनारे गया कि वह सीसीटीवी फूटेज में भी नहीं दिखाई दे रहा। घटना के समय कार और स्कूटी दोनों ही काफी तेज रफ्तार में थे। दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने में लगे हुए थे।

ड्राइवर को जमकर पीटा

हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने हर्ष और बाकी छात्रों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार चला रहे ड्राइवर सूरज दुबे को जमकर पीट दिया। काफी समझाने के बाद ड्राइवर सूरज को छोड़ा गया। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद ड्राइवर को थाने ले जाया गया है।

परिजनों को स्टेशन छोड़ने गया था
कार के ड्राइवर सूरज दुबे ने बताया कि वो अपने परिजनों को छोड़ने के लिए स्टेशन गया हुआ था। वहीं से वह वापस लौट रहा था सुबह वह किसी परिजन की गाड़ी लेकर अपने परिजनों को स्टेशन छोड़ने के लिए गया था।

Share This Article