जंगल में मिली महिला की लाश,,, शरीर पर हैं चोट के निशान,,, हत्या की आशंका,,, जांच कर रही पुलिस

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगल में मिली महिला की लाश,,, शरीर पर हैं चोट के निशान,,, हत्या की आशंका,,, जांच कर रही पुलिस

कोरबा /छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जंगल में एक महिला की लाश मिली है। उसके आंख और शरीर पर चोट के निशान हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। मामला श्यांग थाना थाना क्षेत्र के लबेद गांव का है।खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, एक वनकर्मी लबेद गांव के जंगल में सोमवार दोपहर को गया हुआ था। उसी दौरान उसने देखा कि एक महिला की लाश पड़ी हुई है। उसके आंख और शरीर के हिस्से में चोट के निशान थे। इसके बाद उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है। इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। महिला के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article