बिलासपुर पहुँचे 20 के सिक्के बने आकर्षण का केंद्र,जाने पूरे फीचर्स

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।सरकार ने वर्ष २०१६ में नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई नए नोट जारी किए थे। अब सरकार नए तरह के सिक्के जारी किए है। सरकार ने 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के नए सिक्के जारी किए हैं। इनमें से २, ५ व २० रुपए के सिक्के बिलासपुर में आ गए है। और इस त्योहारी सीजन में बीस के सिक्के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं सरकार ने पिछले साल १ से २० रुपए तक के सिक्के जारी किए थे। २० रुपए का सिक्का दृष्टिबाधितों की सुविधा को देखते हुए जारी किए गए हैं। इसका आकार ऐसा है जिससे दृष्टिबाधित लोगों को सिक्के पहचानने में आसानी हो सके। 20 रुपए के नए सिक्के में 12 कोण हैं। बाकी सिक्कों का आकार गोल हैं। 20 रुपए के सिक्के में बाहरी क्षेत्र में 65 फीसदी तांबा, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकेल है। अंदर के हिस्से में 75 फीसदी तांबा और 20 फीसदी जिंक और पांच फीसदी निकेल है। इसका वजन ८.५४ ग्राम है। 20 रुपए के नए सिक्के में सामने अशोक स्तंभ में सत्यमेव जयते लिखा है। हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया भी लिखा है। पीछे की तरफ सिक्के में बड़े अक्षरों में 20 लिखा है। रुपए का नया चिन्ह है। अनाज को शामिल किया गया है।

Share This Article