पाली थाना के अंतर्गत छिंदपानी ग्राम में तीन वर्षीय आदिवासी बच्ची की लाश एक निर्माणाधीन मकान में मिली

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली से शशिमोहन कोशला के साथ संवाददाता संजय यादव की ख़ास रिपोर्ट-पाली थाना के अंतर्गत छिंदपानी ग्राम में तीन वर्षीय आदिवासी बच्ची की लाश एक निर्माणाधीन मकान में मिली, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी

कोरबा जिले में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं ताजा मामला पाली थाना अंतर्गत ग्राम छिंदपानी की है जहां धनवार पारा मोहल्ला निवासी परदेसी राम धनवार निवास करता है जिसकी 3 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम को आसपास खेलने गई हुई थी जो देर रात हो जाने के बाद भी घर नहीं लौटी तो उसके पिता परदेसी धनवान व परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चला लेकिन बाद मैं उसी मोहल्ले का रहने वाला अर्जुन धनवार के साथ आखरी बार बच्ची को देखा गया था जिसके बाद से वह लापता हो गया है सुबह गांव वालों ने मोहल्ले में ही निर्माणाधीन मकान में बच्ची को मृत अवस्था में पाया जिसकी सूचना गांव वालों ने पाली पुलिस को दी इसके बाद पाली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया वही गांव वालों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन धनवार के साथ बच्ची को आखिरी बार देखा गया था साथ ही गांव वालों एवं परिजनों ने उस पर संदेह जाहिर किया है मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है

Share This Article