सिंधी समाज ने नगर विधायक शैलेश पांडे का किया सम्मान… पेयजल समस्या के निराकरण करने एवं शहीद हेमू कालानी चौक को नया स्वरूप देने किये घोषणा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंधी समाज ने नगर विधायक शैलेश पांडे का किया सम्मान… पेयजल समस्या के निराकरण करने एवं शहीद हेमू कालानी चौक को नया स्वरूप देने किये घोषणा

बिलासपुर- सिंधी समाज के लोगों ने वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के निराकरण करने जिसमें कॉलोनी में बोर कराए जाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय का सम्मान किया। वार्ड नंबर 20 भक्त कंवरराम नगर सिंधी कॉलोनी के स्थानीय डॉ. प्रकाश चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडेय का मंच पर सम्मान किया

,समाज के द्वारा उन्हें श्रीफल, शाल तथा गणेश जी का प्रतीक चिन्ह देकर आत्मीय स्वागत किया गया ,वही उनके साथ उपस्थित कांग्रेस नेता राधे भूत कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल, पार्षद रामा बघेल, एल्डरमेंन श्यामलाल चंदानी का पुष्प हार से स्वागत किया गया, स्वागत सम्मान करने में प्रमुख रूप से मनीष लाहो रानी, मोहन मदवानी ,कमल चेतानी, राजेश लाल, ब्रज भोजवानी, इंद्राज केमरानी ,ऋषि आनंदानी तथा महिला विंग से श्रीमती मीरा नथानी कमला चेतानी के द्वारा स्वागत किया गया,

कार्यक्रम में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण मांग शहीद हेमू कालानी चौक का नया स्वरूप देने की मांग रखी गई इसमें भक्त कंवर राम नगर विकास हेतु सिंधी समाज द्वारा निर्धारित कार्य योजना अनुसार विधायक द्वारा घोषणा की गई उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि इसके लिए जो भी आर्थिक बजट होगा उसे बताने पर अति शीघ्र स्वीकृत कराया जाएगा

Share This Article