प्रदेश में कोरोना के 236 नए मरीज ..3 मरीजों की मौत…देखें अन्य जिलों का हाल…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कोरोना के 236 नए मरीज ..3 मरीजों की मौत…देखें अन्य जिलों का हाल…

मनोज शुक्ला:-रायपुर। प्रदेश में सोमवार को विभिन्न जिलों से 236 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 234 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 87 हजार 12 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 हजार 918 है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना से एक और को-मॉबिडिटी के साथ कोरोना संक्रमित दो , इस प्रकार कुल 3 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 2 अगस्त को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 36 हजार 109 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मिले 236 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 11 , राजनांदगांव से1, बालोद से 3, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 0, रायपुर से 17, धमतरी से 7, बलौदाबाजार से 87, महासमुन्द से 1, गरियाबंद से 1, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 4, कोरबा से 24 , जांजगीर-चांपा से 4, मुंगेली से 0, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2, सरगुजा से 1, कोरिया से 3, सूरजपुर से 0, बलरामपुर से 1, जशपुर से 6, बस्तर से 8, कोण्डागांव से 3, दंतेवाड़ा से 5, सुकमा से 9, कांकेर से 14, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 16 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।

Share This Article